पाली महोत्सव में बालको के स्टॉल पर दिखे पारंपरिक व्यंजन और मिरर आर्ट

बालको नगर। दो दिवसीय पाली महोत्सव में बालको कंपनी ने सामुदायिक विकास मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें औद्योगिक प्रगति के साथ सामुदायिक विकास में बालको कंपनी की प्राथमिकता को दर्शाया। इसका अवलोकन महोत्सव में पहुंचे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अवलोकन किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय समुदाय के लोग प्रदर्शनी का हिस्सा बनें।
बालको कंपनी ने पाली महोत्सव में अपनी सशक्त सामाजिक भागीदारी के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उद्योग मंत्री देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत, पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको कंपनी के स्टॉल की पारंपरिक थीम, महिलाओं के प्रयासों और सामुदायिक विकास पहल को सराहा।मंत्री देवांगन ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कंपनी के कार्यों की प्रशंसा की। सांसद मंहत ने आयोजन को क्षेत्र के लोगों के लिए उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बताया। बालको के सामुदायिक विकास कार्यों पर स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर कंपनी के उन्नति परियोजना को सराहा। स्टॉल में एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया के साथ सामाजिक विकास से जुड़ी पहल की प्रस्तुति नजर आई। समूह की महिलाओं की बनाई गोंकरा, लिपन, मिरर और म्यूरल आर्ट के साथ-साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने लोगों को आकर्षित किया।सिर्फ उद्योग नहीं, समाज के समग्र विकास का साथी है बालको, स्टॉल ने बटोरीं सुर्खियां महोत्सव में कंपनी की लगाई प्रदर्शनी से लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा स्वावलंबन और आधारभूत संरचना विकास से संबंधित परियोजनाओं की जानकारी पाई। साथ ही नंदघर परियोजना और बालको के स्वास्थ्य सेवा प्रयासों को भी प्रदर्शित किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि बालको केवल एक औद्योगिक संस्था नहींं बल्कि समाज के समग्र विकास का भरोसेमंद साझेदार है। बालको कंपनी बीते 6 दशकों से उत्कृष्टता, नवाचार और समावेशन के मूल्यों के साथ काम कर रहा है।

RO No. 13467/10