
बम्हनीडीह । भारतीय जनता पार्टी के बम्हनीडीह मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष के लिए भाजपा सक्ति जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने पार्टी की अनुमति से भूपेंद्र डडसेना को बम्हनीडीह मंडल का किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वे मंडल स्तर पर कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे। यह नियुक्ति भाजपा की सांगठनिक मजबूती की दिशा में एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है। भुपेंद्र डडसेना की नियुक्ति के बाद बम्हनीडीह क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसान मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल को नई दिशा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष है।















