अजित पवार विमान क्रैश मामला: घटना हादसा या साजिश? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया गया

मुंबई 18 फरवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश हादसे को साजिश करार देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां काम तो कर रही हैं, लेकिन गति इतनी धीमी है कि संदेह बढ़ रहा है। रोहित पवार ने केंद्र सरकार की जांच पर भी उंगली उठाई और डिजिटल सबूतों की मांग की। पवार ने आशंका जताई कि पायलट का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया होगा और अब कागजों में हेरफेर की जा सकती है। रोहित पवार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ दिन पहले हमने मुबंई और दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पीसी के बाद जांच संस्थाएं काम कर रही हैं. हमें समाधान है, लेकिन जिस गति से कर रही हैं, उस पर हमारा सवाल है। अब नेता भी पत्र दे रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं. रोहित ने सवाल उठाया कि विमान के फ्यूल टैंक और विंग्स में मौजूद टैंक पूरी तरह भरने की क्या जरूरत थी। उन्होंने ब्लैक बॉक्स के जलने की थ्योरी को भी चुनौती दी।
पवार ने कहा कि जानकारों के मुताबिक ब्लैक बॉक्स तभी खराब हो सकता है जब वह 1100 डिग्री सेल्सियस पर एक घंटे तक जले, जबकि वह पानी में एक महीने तक रह सकता है। उन्होंने तंज कसा कि विमान के केबल जिनका मेल्टिंग पॉइंट कम होता है वे नहीं जले तो ब्लैक बॉक्स कैसे खराब हो गया।

RO No. 13467/10