
कोरबा। मंगलवार को प्रात: 11:30 बजे कटघोरा सांस्कृतिक भवन (मधुबन डेयरी के सामने) में आयोजित रोजगार एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया। यह आयोजन युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, कोरबा के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाएँ अब सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचेंगी। उपस्थित युवाओं को सब्सिडी, बैंक ऋण, प्रशिक्षण, उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कटघोरा शाखा की ब्रांच मैनेजर नीता साहू ने बैंकिंग प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए आश्वासन दिया कि योग्य युवाओं को ऋण लेने में अनावश्यक बाधा नहीं आने दी जाएगी। अतिथियों ने दो टूक कहा कि योजनाओं का लाभ न लेना अपने भविष्य के साथ अन्याय होगा। युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में समाज सेविका रमा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर चंचल श्रीवास्तव – मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र,नरेश खूंटे, अहमद खान – मोटिवेटर एवं बिजनेस कोच, राजेश यादव – समाजसेवी, उपेंद्र राठौर – पी.एल.वी.,रब्बानी नगर पालिका परिषद कटघोरा रवि सोनी ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में स्वेकी टंडन, रेवती साहू, गौतम दिवान, महेंद्र टंडन, नीलकमल चौधरी, हिना एवं सुचित्रा मानिकपुरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
















