
कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा (छत्तीसगढ़) में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स जनरूकता रैली का सफल आयोजन आज दिनांक 17/02/2026 को किया गया। इस रैली का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल. एन.कंवर एवं महाविद्यालय की संस्था प्रभारी डॉ.डेज़ी कुजूर के मार्गदर्शन में किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना था।
रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास स्थित मोहल्ले से होती हुई महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई, इस प्रकार रैली के माध्यम से जागरूकता जनसामान्य तक पहुँची। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर, नारों के माध्यम से ‘एड्स से डरें नहीं, जानकारी अपनाएँ ‘, ‘सुरक्षा ही बचाव है’ जैसे संदेशों द्वारा लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने सरल भाषा में एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय तथा इसके प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं पर प्रकाश डाला। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही एड्स जैसी गंभीर बीमारी से समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारीगण दिव्या पटेल, पूजा सिंह, नुपीता सेन यादव अतिथि व्याख्याता, शैलेश माहेश्वरी अतिथि व्याख्याता,श्रीमती आशियां खान, अतिथि व्याख्याता श्रीमती मधु यादव, श्रीमती सुदीप्ता कुंडू ,श्रीमती पूनम साहू , राजेश साहू , कविता साहू , संतोष निर्मलकर एवं श्रीमती कमला मानिकपुरी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से शहरवासियों में स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।
















