
कोरबा। श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन के कुशल मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप सेण्ट्ल स्टोर्स, कोरबा द्वारा कोरबा के समीप स्थित दादर गाँव के अत्यंत ही जरूरतमंद एवं गरीब विकलांग लक्ष्मीनारायण यादव, बालिश ढेडे, संतोष पटेल, सुश्री सुनीता को चलने-फिरने में सहायक बनकर आवश्यकतानुसार उन्हें क्रमश: व्हील चेयर एवं वाकर दिया गया। उनके साथ कुछ पल बिताये । वहाँ पर उपस्थित नागरिकों के मध्य बिस्किट एवं बच्चों के मध्य चाकलेट वितरित किया गया ।
इस अवसर पर आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप-सेण्ट्ल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सदस्या कमश: श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्वा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा एवं लक्ष्मी प्रसाद आदि उपस्थित रहीं।
















