सार्वजनिक संपत्ति नुकसान को लेकर किसान ने की शिकायत

जांजगीर-चांपा। नहर एवं बारिश पानी निकासी एवं सडक़ में निर्मित पुल को तोडक़र सार्वजनिक संपत्ति नुकसान पहुंचाने के मामले में पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ किसान ने शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के ग्राम जर्वे-सुंदरेली भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा है। उक्त पेट्रोल पंप के पास ग्राम जर्वे निवासी भुवनलाल श्रीवास का कृषि भूमि है। जिसे क्रय किया गया है। इस भूमि के आसपास बारिश एवं नहर का पानी बड़ी मात्रा में बहकर आता है। जिसे पेट्रोल पंप संचालक द्वारा नहर एवं बारिश का पानी अवरूद्ध करते है। जिसके कारण किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक द्वारा सडक़ में निर्मित पुल को तोडक़र सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर किसान भुवनलाल श्रीवास ने सक्ती कलेक्टर से शिकायत करते हुए मामले पर त्वरित कार्रवाई की है। शिकायत की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव कृषि विभाग, – सचिव जल संसाधन, सचिव लोक निर्माण, तहसीलदार बाराद्वार एवं सक्ती एसडीएम को भेजी गई है। इस शिकायती पत्र के माध्यम से किसान ने इस पर कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि निकासी अवरूद्ध करने के कारण करीब 250 किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।

RO No. 13467/11