कोरबा के 10 हजार युवाओं को मतदान से जोडऩे की है तैयारी

कोरबा । सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण शक्ति युवाओं के पास है। इसी युवा शक्ति को जागरूक करने और मतदान के महत्व से जोडऩे भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता साक्षरता क्लब की अवधारणा पेश की है। इसी कड़ी में गुरुवार को केएन कॉलेज में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को मतदान की शक्ति और देश के विकास में उनकी भूमिका के प्रति सजग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 नए युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य है, जिसमें शिक्षण संस्थानों की भूमिका अग्रणी है। 22 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। युवाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका और उनके परिजनों का नाम सूची में शामिल है या नहीं। मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने के साथ-साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

RO No. 13467/11