
बाराबंकी, २१ फरवरी ।
बीती 17 फरवरी को होली से पहले मिलावटखोरों की चांदी, खाद्य विभाग की टीमें बाद डीएम के निर्देश पर छापामार कार्रवाई के तीन टीमें गठित हुई। जिसके तहत शुक्रवार से अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव के नेतृत्व में छापा मारा गया। टीम ने 12 जगहों पर निरीक्षण किया। कुल 6 नमूने लिए गए। साथ ही साथ मिलावट की आशंका पर भारी मात्रा में खाद्य तेल को सीज किया गया एवं दूषित मिठाई नष्ट कराई गई। यूपीएसआईडीसी फतेहपुर तहसील से सोना गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड फर्म से सरसों के तेल के दो नमूने लेते हुए लगभग 16 लाख रुपए का सरसों का तेल गोपी चंद ब्रांड मिलावट की आशंका में सीज किया गया। साथ ही 400 किलो सरसों का तेल जो कि एक्सपायर था की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। विष्णु ट्रेडर्स रामसनेहीघाट से पाम आयल का नमूना मिलावट की आशंका पर लिया गया।
यहां पर 400 लीटर पाम आयल जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार है को सीज किया गया। भिटरिया रामसनेहीघाट एवं रामनगर में रानी बाजार से लगभग 200 किलो दूषित मिठाई, श्री राम स्वीट त्रिलोकपुर से दूध एवं पनीर का नमूना लिया गया। बालाजी डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी सरसों का तेल व अन्य खाद्य पदार्थो के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद, सलिल कुमार, नीरद पांडे, पल्लवी तिवारी मौजूद रहीं।


















