चोरी की बाइक को बेचने के फिराक में घुम रहे दो गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। चोरी की बाइक को खपाने के फिराक में घुम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी की रात प्रार्थी जगजीवन कुरें, निवासी बिरगहनी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल एवं नगद राशि चोरी कर ली गई थी। प्रकरण दर्ज कर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के फिराक में दो व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अमृतलाल पटेल पिता रामलाल पटेल, उम्र 34 वर्ष निवासी राजापारा चांपा तथा घनश्याम लाल चौहान पिता जेठू राम चौहान, उम्र 37 वर्ष से पूछताछ की गई। घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि राशन सामग्री और नकदी खर्च कर दी गई थी। आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 303(2), 3 (5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RO No. 13467/11