जूता फैक्ट्री के मालिक की सरेआम हत्या कहासुनी के बाद 10-12 युवकों ने किया हमला

बाहरी दिल्ली २१ फरवरी। नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में कल रात एक दर्जन से अधिक लोगों ने फैक्ट्री संचालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे फैक्ट्री संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, रात को जैसे ही संचालक फैक्ट्री से बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया। मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। वारदात कल रात साढ़े आठ बजे भोरगढ़ के जे-ब्लाक में फैक्ट्री के बाहर हुई।
फैक्ट्री में जूते के ऊपरी हिस्से की सिलाई का काम होता है। रवि चौधरी के बड़े भाई रणबीर चौधरी ने बताया कि कल दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर रवि की कहासुनी हुई थी। रात को 8.35 बजे रवि घर जाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकले तो उसी समय 10-12 युवकों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

RO No. 13467/11