दिल्ली के मॉडल टाउन में चार मंजिला घर में आग लगी, बाल-बाल बचे दर्जनभर लोग

बाहरी दिल्ली, २२ फरवरी ।
मॉडल टाउन के गुजरांवाला क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और चौथी मंजिल तक फैल गई। हादसे के समय इमारत में दर्जनभर लोग मौजूद थे, सभी समय रहते बाहर आ गए और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया और सीढिय़ों के रास्ते 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व एक कुत्ते का रेस्क्यू किया।आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाडिय़ों को बुलाना पड़ा। लगभग साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शनिवार शाम गुजरांवाला क्षेत्र में पेंटामेड अस्पताल के पास चार मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 5.35 बजे मिली। आग की शुरुआत तीसरी मंजिल से हुई, इसके बाद आग की लपटों ने चौथी मंजिल को भी अपने आगोश में लिया। मॉडल टाउन के गुजरांवाला क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग चौथी मंजिल तक फैल गई। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक कुत्ते को बचाया। दमकल की 10 गाडिय़ों ने साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया। इमारत में दर्जनभर लोग उपस्थित थे, ज्यादातर लोग खुद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इमारत में ही फंस गईं। इसी दौरान मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बहादुरी का परिचय दिया और हेड कांस्टेबल राज कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने एक कुत्ते का भी रेस्क्यू किया। शुरुआत में दमकल की चार गाडिय़ां पहुंची, आग बढ़ती देख छह और गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। रात नौ बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। रोहिणी सेक्टर-22 के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में परिसर में मिल्क बूथ में आग लग गई। दमकल विभाग की गाडिय़ों को आने से पहले ही कॉलेज में अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। आग की सूचना दमकल विभाग को 4.36 बजे मिली। कॉलेज परिसर में बूथ में आग लगी थी। बूथ के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि वह बूथ बंद करके घर चले गए थे।

RO No. 13467/11