नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च को अग्रसेन भवन कटघोरा में

कोरबा। समाजसेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल सभा, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च रविवार को अग्रसेन भवन, कटघोरा में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगा। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव एवं व्यस्त दिनचर्या के कारण हृदय रोग, मधुमेह, लिवर संबंधी समस्याएँ एवं अन्य गंभीर बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराई जाए तो अनेक रोगों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही संभव है, जिससे उनका प्रभावी उपचार किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से समाजहित में यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उक्त शिविर में बिलासपुर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे
जिसके अंतर्गत डॉ. आकाश गर्ग अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर उपस्थित रहेंगे। डॉ. गर्ग लिवर एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से जाँच एवं परामर्श प्रदान करेंगे। डॉ. राजेश अग्रवाल महाराणा चौक, बिलासपुर डॉ. अग्रवाल मधुमेह एवं सामान्य चिकित्सा के क्षेत्र में अनुभवी चिकित्सक हैं और शुगर एवं अन्य सामान्य रोगों के संबंध में परामर्श देंगे।
नि:शुल्क जाँच सुविधाएँ अंतर्गत शिविर में लिवर की उन्नत जाँच, हृदय की जाँच, लिवर फंक्शन टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल जाँच, दीर्घकालीन शुगर जाँच, यूरिक एसिड आदि जाँच नि:शुल्क की जाएँगी।
इन जाँचों के माध्यम से लिवर, हृदय, मधुमेह एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों का आंकलन किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए खुला शिविर आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह स्वास्थ्य शिविर सभी समाज एवं सभी वर्गों के लोगों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क एवं खुला है। किसी भी व्यक्ति को जाँच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम अग्रसेन भवन, कटघोरा में 15 मार्च को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में समय एवं जाँच की संख्या सीमित रहेगी। अत: इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे पूर्व में अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें, जिससे जाँच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विलंब न हो। पंजीकरण हेतु अमन गोयल अध्यक्ष अग्रवाल नवयुवक मंडल मोबाइल 9977770831 पर संपर्क कर सकते हैं।

RO No. 13467/11