
मुंबई 22 फरवरी। मुंबई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी पवई) के हॉस्टल परिसर में एक छात्र के बैग में पांच जिंदा 7.65 एमएम कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी के हॉस्टल परिसर में एक छात्र के पास कारतूस होने की सूचना मुखबिर की मदद से सुरक्षाकर्मियों को मिली। सूचना मिलने पर जब सिक्योरिटी जांच की तो इस दौरान एक छात्र के बैग से पांच जिंदा 7.65 एमएम कारतूस बरामद किए गए। मामले में पवई पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्वोत्तम आनंद सतीशचंद्र चौधरी (23) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























