नशे में मिली पत्नी, नाराज पति ने डंडे से पीट कर दी हत्या

अवैध संबंध का संदेह करता था आरोपी
कोरबा। धर्मांतरित जनजाति समुदाय की महिला की जिंदगी पिछली रात उसके ही पति ने समाप्त कर दी। डंडे से पीट कर गीता बाई की हत्या फूल जेम्स ने की। आज सुबह बालको नगर पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रकरण दर्ज करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।
बालको नगर से 15 किलोमीटर दूर मूर्धबा में यह घटना हुई। यह स्थान परसाखोला के पास है। यहां पर अधिकांश जनजाति समुदाय की आबादी है और इनमें से कुछ कन्वर्टेड भी है। इन्हीं में शामिल गीता कवर 25 वर्ष की हत्या उसके पति फूल जेम्स 30 वर्ष के द्वारा कर दी गई। खबर के अनुसार फुल जेम्स काफी समय से गोवा में रहकर काम कर रहा था और कुछ दिन पहले अपने गांव लौटा था। जानकारी मिली कि अलग-अलग मसलों को लेकर पति-पत्नी में टकराव बना हुआ था और पति अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर संदेह करता था।
इस तरह की जानकारी मिली है कि पिछली रात को मृतका गीता शराब के नशे में थी और मदहोश पड़ी थी। गांव के ही किसी व्यक्ति में इस बारे में उसके पति को फोन कर सूचना दी। कुछ देर के बाद पति यहां पहुंचा तो उसने पत्नी को दसवीं में पाया जिस पर उसका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्से से आग बबूला पति ने डंडे से पत्नी पर लगातार हमला बोला। कुछ देर के बाद ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सुबह के मध्य यह घटना हुई। आज सुबह 8 बजे खबर होने पर बालको नगर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वहां का जायजा लिया गया तो गीता मृत स्थिति में पड़ी थी। आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ करने पर प्रारंभिक जानकारी हासिल हुई। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के अंतर्गत पुलिस ने मर्ग पंचनामा किया और औपचारिकता पूरी की।
शुरुआती जांच में कई तरह के तथ्य आए सामने
बालकोनगर टीआई युवराज तिवारी ने बताया कि यद्यपि घटना स्थल की दूरी बालकोनगर से बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन रिमोर्ट एरिया होने के कारण मुश्किलें हैं। सडक़ संपर्क के साथ-साथ नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतें हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को यहां तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और कुछ दूर पदयात्रा भी करनी पड़ी। गीता की हत्या होने को लेकर पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की है। मुख्य रूप से मृतका के नशे में होने और उसके पति का संदेही आचरण शुरुआती कारण रहा है।

RO No. 13467/11