
नईदिल्ली २३ फरवरी ।
कुख्यात ड्रग स्मगलर एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। कार्टेल ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे बंद हो गए हैं, उड़ानें रोक दी गईं और लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। बताया गया कि एल मेंचो के गैंग के लोगों ने कई राज्यों में गाडिय़ों में आग लगाकर मुख्य सडक़ों को ब्लॉक कर दिया और दुकानों में आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह हिंसा जलिस्को राज्य के टापलपा में मैक्सिकन स्पेशल फोर्स के एक हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के बाद हुई, जिसे यूएस इंटेलिजेंस सपोर्ट से अंजाम दिया गया था। कुछ शहरों में अधिकारियों ने टूरिस्ट और लोगों से घर के अंदर रहने को कहा है। जबकि, ट्रक ड्राइवरों को सलाह दी गई कि वे खास रास्तों से बचें या हालात ठीक होने तक अपने डिपो पर लौट जाएं। वहीं, एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एरोमेक्सिको ने प्यूर्टो वालार्टा के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। मेक्सिको की ड्रग कार्टेल के खिलाफ दो दशकों की इस लड़ाई में आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में हिंसा फैल गई है।
इसके अलावा, सिक्योरिटी सोर्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अगुआस्केलिएंटेस के एक रिहायशी इलाके में एक मिलिट्री टैंक को घुसते हुए, बिजी मेक्सिको-प्यूब्ला हाईवे पर रोडब्लॉक और कोलिमा में पिकअप ट्रक में हथियारबंद लोगों को ट्रैफिक रोकते हुए दिखाया गया। ग्वाडलहारा में रहने वाले कार्लो गुटिरेज ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप्स में घर के अंदर रहने की चेतावनी दी जा रही थी।
उन्होंने बताया, डर है और बहुत सावधानी बरती जा रही है। सीजेएनजी के एक सदस्य ने रॉयटर्स को बताया कि जलिस्को के टापालपा में रविवार को हुए मिलिट्री रेड में ओसेगुएरा की हत्या का बदला लेने के लिए आग और गोलीबारी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि जैसे-जैसे ग्रुप कार्टेल पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाएगी, ये अशांति और बढ़ सकती है। मेक्सिको में एल मेंचो की मौत के बाद देशभर में त्राहिमाम मचा हुआ है। कार्टल ने सुपरमार्केट, गाडिय़ों और छोटे छोटे दुकानों में आग लगा दिया है।






















