
कोरबा। कल एसईसीएल गेवरा एरिया में एसईकेएमसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में डीके मिश्रा ने रणनीति बनाते हुए कहा कि पिछले बार की तरह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बल दिए जाने की जरूरत है। बैठक में छंदराम राठौर ने भी अपने विचार रखे। दीपका एरिया में भी सतीश सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस बैठक में रसूल, रामकुमार कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। कुसमुंडा क्षेत्र में भी बृजलाल पनिका को अध्यक्ष व राजू सोनी को महामंत्री बनाए जाने के बाद अब कार्यकारिणी बनाए जाने पर चर्चा हो रही है। जीएम शाखा व प्रोजेक्ट में नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। दूसरे संगठन से आए लोगों को शामिल किया जाएगा। कोरबा एरिया में भी केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह व संदीप चौधरी के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।



















