उड़ान भरते ही समंदर में क्रैश हो गया पवन हंस हेलिकॉप्टर, सवार थे 7 लोग

अंडमान। अंडमान में में मंगलवार को सुबह एक पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरत ही यह समंदर में गिर गया। हेलिकॉप्टर में कम से कम पांच लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की अंडमान सागर में आपात लैंडिंग कराई।
सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को अंडमान क्षेत्र में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रु मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

RO No. 13467/11