
जांजगीर-चाम्पा। जिले के ग्राम पंचायत के सरंपचों व सचिवों से अवैध वसूली धमकी एवं सूचना का अधिकार अधिनियम के दुरूपयोग के संबंध में सोमवार को सचिव व सरपंच संघ लामबंद होकर सैकड़ो की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कार्यवाही की मांग को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंप विधिसम्मत कार्यवाही मांग किये हैं। ज्ञापन में सचिव संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा व एवं सक्ती की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पदस्थ सरपंच व सचिव है। विगत कई वर्षों से निलेश कुमार साहू सहित नवल सिंह ठाकुर, आकाश बैरागी, इस्माईल खान, तरुण भारद्वाज, एवन बंजारा जो स्वयं को पत्रकार बताते हुए बताता है। द्वारा अपने कथित पत्रकारिता पद का दुरूपयोग करते हुए ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों पर अवैध धनराशि देने हेतु निरंतर दबाव बनाया जा रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा प्रत्येक छ: माह में समाचार विज्ञापन प्रकाशित करने के नाम पर बड़ी धनराशि की मांग की जाती है तथा धनराशि न देने की स्थिति में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर पंचायतों की शिकायत करने, अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने तथा जेल भिजवाने जैसी धमकियां दी जाती है। इस प्रकार वह भय एवं मानसिक दबाव उत्पन्न कर अवैध वसूली कर रहा है। संघ ने बताया कि निलेश कुमार साहू द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक समान प्रकृति के 30-40 आवेदन सूचना का अधिकार प्रेषित किये जाते है, जिनमें 5-10 वर्षों के विस्तृत अभिलेखों कि भाग की जाती है। इस प्रकार की अत्यधिक एवं पुनरावृत्तिपूर्ण मांग से शासकीय कार्य बाधित हो रहा है तथा पंचायत पदाधिकारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव पड़ रहा है। सूचना का अधिकार अधिनियम जनहित में पारदर्शिता हेतु बनाया गया है। किन्तु इसका दुरूपयोग कर भयादोहन करना विधि-रूप है। अवैध वसूली अपनाधिक धमकी एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जाये।




















