युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका-ईरान आज करेंगे वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री के बयान ने मचाई हलचल

दुबई। युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका और ईरान गुरुवार को तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने के लिए जेनेवा रवाना हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को कहा कि उनके देश को वार्ता से अच्छे परिणाम की संभावना है।

पेजेश्कियान ने कहा, ‘वार्ता के संबंध में हम अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपने सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि युद्ध की स्थिति से बाहर निकला जा सके।’

इससे पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेनेवा में गुरुवार को अमेरिकी दूत स्टीव विटकाफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता होने वाली है।

RO No. 13467/11