चलती कार में लगी आग, गाड़ी में फंसी मां बेटे की जलकर मौत

नैनीताल से घूमकर आ रहे कार सवार परिवार को डंपर ने टक्कर मार दी,जिससे कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार महिला सिपाही लता सिंह व उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई,जबकि कार में सवार एक अन्य झुलस गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आग में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जबकि बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा बुधवार की रात हुआ। मिलक के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो साल के बेटे लड्डू और बरेली निवासी चाचा रवि के साथ बुधवार को नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह कौशांबी में महिला सिपाही के पद पर तैनात थी। बुधवार रात में दान सिंह अपनी महिला सिपाही पत्नी लता सिंह व दो साल के बेटे लड्डू व बरेली के जमालपुर निवासी चाचा रवि ठाकुर के साथ स्वार होकर वापस मिलक गांव लौट रहे थे।

RO No. 13467/11