
लुधियाना। भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर गुरबीर सिंह गरचा को गैंग्सटर गोल्डी बराड़ के नाम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। गुरबीर सिंह गरचा के मुताबिक 18 फरवरी को विदेशी नंबर से वायस मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।इसके बाद लगातार कई दिनों तक कॉल आती रहीं, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उसने लिखा कि तू कॉल इग्नोर कर रहा है, गोलियां कैसे इग्नोर करेगा। तुझे भ्रम है कि पुलिस तुझे बचा लेगी। अब कॉल नहीं आएगी, सीधे मुलाकात होगी। धमकी के बाद गरचा और उनका परिवार दहशत में है। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। विदेशी नंबर और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। इस बीच, गरचा ने हाईकोर्ट में सुरक्षा कवर की मांग को लेकर याचिका भी दायर की है। कैंप खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजीतसर मोही के प्रिंसिपल गुरमीत सिंह चावला को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार पत्र में धार्मिक आधार पर आपत्ति जताते हुए लिखा गया है कि यदि उन्होंने दाढ़ी कटवाना और बालों में रंग लगाना बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
पत्र में गांव की संस्था ‘संत बाबा निहाल सिंह वेलफेयर क्लब’ और कनाडा में रह रहे एक एनआरआई का भी उल्लेख किया गया है। प्रिंसिपल और स्कूल कमेटी ने थाना सुधार में शिकायत दर्ज करवाई है। वेलफेयर क्लब के सरपरस्त हरविंदरजीत सिंह खालसा ने आरोपों को शरारती तत्वों की साजिश बताते हुए कहा कि संस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।शहर में लगातार सामने आ रहे धमकी और रंगदारी के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की






















