
जनकपुर, कोटाडोल। एमसीबी जिले के कोटाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरौध के परेवाडोल में जानवरों के शिकार के लिए जीआई की नंगी तार में प्रवाहित किया जा रहा बिजली करंट के चपेट में आया एक युवक की मौत हो गयी वहीं साथी युवक घायल हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नन्दलाल पंडो अपने साथी राजेश पंडो के साथ मछली पकडऩे गया था। मछली पकडक़र वापस घर आ रहा था तभी रास्ते में जानवरों के शिकार के लिए खेत में जमीन से एक फिट की ऊचाई पर खूंटी गाडक़र फैलाई गयी जीआई की नंगी तार में प्रवाहित की जा रही बिजली करंट की चपेट में 37 वर्षीय नंदलाल पंडो आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं साथी राजेश पंडो भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पंहुचा दिए जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोटाडोल थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चित्र बहोर यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया, वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर पतासाजी में जुट गयी है।























