
कोरबा। कल एसईसीएल कोरबा पूर्व स्थित पंपहाउस श्रमिक क्लब का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें अतिथि के रूप में स्टाफ अधिकारी शैलेंद्र परासर उपस्थित थे। कोयला कामगारों को पारितोषिक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष विजय महंत, सचिव गिरवर राठौर, कोषाध्यक्ष डीपी लहरे ने सहयोग प्रदान किया। पंपहाउस श्रमिक क्लब काफी लंबे समय से संचालित है। विवाह कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रम भी इस क्लब में होते हैं। क्लब संचालन समिति के द्वारा कोयला कामगारों को सदस्य बनाकर वे उन्हें साल में एक बार पारितोषिक वितरण करते हैं। कल आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेसीसी सदस्य दिलीप सिंह, बीआर सुमन, राजेश पांडे, एनके साव, डीपी लहरे, संतोष टंडन, राजेेंद्र यादव, दादूलाल राठौर, दूजराम मिलन, अजय सिंह, दिनेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। पंपहाउस श्रमिक क्लब का पारितोषिक वितरण के बाद अब सीआरसी क्लब में भी सामान का वितरण होगा। जिसकी तैयारी में एनके साव, राजेंद्र यादव, सेद कुमार लगे हुए हैं। जेआरसी क्लब का संचालन भी सचिव मनोज कटेरिहा के द्वारा अच्छे ढंग से किया जा रहा है। यहां भी सदस्यों को प्रत्येक वर्ष सामान का वितरण होता है।






















