
कोरबा। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का राज्य स्तरीय सम्मेलन रायपुर के वृंदावन सभागार में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा, महासचिव अरविंद दुबे, प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत, संरक्षक अवध किशोर मिश्रा अतिथि थे। समिति के कोरबा जिला अध्यक्ष शारदा शंकर पांडेय सहित अन्य जिलों की पदाधिकारी और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और अपनी बात रखी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि देश के 17 राज्यों में हमने सुरक्षा कानून को लेकर सरकार के अधिकारियों को ज्ञापन दिए हैं और 14 बिंदुओं पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखी है। पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के साथ कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के दौरान पेश आने वाली समस्याओं की जानकारी दी गई है। बेमतलब के पचड़ों से बचने के लिए उन्हें सुरक्षा दिए जाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में भी इस तरफ काम हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने मौके पर अपने विचार रखें और एकता की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मोनिका कुशवाहा ने किया।






















