क्रासिंग पर जाम, पूरी गर्मी भर परेशान होंगे लोग

कोरबा। कोरबा में रेलवे क्रॉसिंग पर कोयला लोड मालगाडिय़ों के बारंबार आवागमन और इस वजह से यहां पर जाम लगने की समस्या के कारण लोगों की परेशानी पहले से ही कायम है। गर्मी के मौसम में यह लोगों के लिए और ज्यादा तकलीफदेह हो रही है। किसी प्रकार के विकल्प नहीं अपने से इस पूरी गर्मी भर लोगों को फिर मुश्किलों से 2-4 होना पड़ेगा।
बीते वर्षों में इस समस्या से लोगों को उबारने के लिए लगातार पहल की गई हर बार आश्वासन मिले लेकिन हुआ कुछ नहीं। यह बात और है कि एक बार फिर राज्य सरकार ने 16 करोड रुपए अकेले चार स्थान पर ओवरब्रिज बनाने के सर्वेक्षण के लिए मंजूर किया है। इससे पहले भी इस प्रकार के सर्वे के नाम पर बड़ी राशि खर्च हो चुकी है और एक बार फिर ऐसा ही कुछ होने वाला है। जनता भी जानती है कि ऐसा करने से कुछ नहीं होता है। इधर गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने और काफी समय तक खड़े रहने से लोगों को कुल मिलाकर मुश्किलें झेलने के लिए अभ्यस्त होना पड़ रहा है। ऊपर से व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक की टीम को मशक्कत करनी पड़ती है, सो अलग। गाडिय़ों के पार होने के साथ आगे जल्दी निकलने की होड़ में पूरी व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है। इधर बाकी जा रही है कि गर्मी और बरसात के दिनों में लोगों को राहत देने के क्रॉसिंग के दोनों तरफ शेड की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को कुछ तो राहत हो।

RO No. 13467/11