ईंट भ_ों पर दी दबिश, संचालकों से वसूला 4 लाख से अधिक का जुर्माना

सक्ती। सक्ती जिले में खनिज विभाग की उडनदस्ता टीम ने अवैध रूप से संचालित ईंट भ_ो में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे 14 भ?_ो पर कार्रवाई करते हुए संचालकों से 4 लाख 61 हजार 410 रुपए की वसूली की गई है। साथ ही साथ 2 हाइवा वाहन को पुलिस अभिरक्षा के तहत चंद्रपुर थाने में रखा गया है। इस तरह हुई कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।
ज्ञात हो कि सक्ती में लगातार बिना अनुमति के ईट भ_ा संचालन की जानकारी मिल रही थी।
जिले में खनिज विभाग की उडनदस्ता टीम ने अवैध रूप से संचालित ईंट भ?_ो में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे 14 भ?_ो पर कार्रवाई करते हुए संचालकों से 4 लाख 61 हजार 410 रुपए की वसूली की गई है। साथ ही साथ 2 हाइवा वाहन को पुलिस अभिरक्षा के तहत चंद्रपुर थाने में रखा गया है। अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में एवं खनिज अधिकारी के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उडऩदस्ता दल द्वारा जिला सक्ती के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे ईंट पर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान ग्राम मंद्रागोढ़ी, सिंघनसरा, हरदी, बावनमुड़ी, डिक्सी, सिरली एवं सरायपाली में कुल 14 व्यक्तियों द्वारा ईंट निर्मित किया जाना पाया गया। जिस पर अलग-अलग भट्टों में कार्यवाही करते हुए कुल 4 लाख 61 हजार 410 रुपये खनिज मद में जमा कराया गया है। इसी तरह चन्द्रपुर में 2 हाईवा निम्नश्रेणी चूनापत्थर का विना अभिवहन पास परिवहन करते हुए पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में थाना चन्द्रपुर में रखा गया है। कलेक्टर ने अमृत विकास ने 23 फरवरी को रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में विशेष कर अवैध रेत उत्खनन पर निगरानी रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में करही, मिरौनी, कलमा, राधापुर क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। उक्त स्थानों पर किसी प्रकार का अवैध चैन माउंटेन नहीं पाया गया। अवैध उत्खनन व परिवहन के प्रकरणों में
छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनी के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सक्ती जिले के दर्जन भर से अधिक गांवों में अवैध रूप से ईंट भ_ों का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण ना केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ईंट भ?_ों का संचालन होने की वजह से आसपास पानी की कमी भी हो जाती है।

RO No. 13467/11