
बलरामपुर। जिले के व्यापारियों ने धान खरीदी प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इस संबंध में व्यापारी सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों के अनुसार जिले में 18 गाडिय़ों सहित कुल 18 ट्रॉली धान पकड़ी गई थी, जिसकी जांच प्रक्रिया माननीय कलेक्टर के स्तर पर जारी है। व्यापारियों का कहना है कि जांच लंबित होने के कारण न केवल संबंधित व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि अन्य वैध रूप से व्यापार करने वाले कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के चलते व्यापारियों की बैंक किश्तें बकाया हो गई हैं और भुगतान व्यवस्था प्रभावित हुई है।






















