
अकलतरा। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 हाइवा वाहनों को जप्त किया है। सभी वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गाए।
अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान के तहत एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती देर रात हाईवे मार्ग पर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरे 14 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर लिया। संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित थाना स्टाफ का योगदान रहा।























