रेलवे ओव्हरब्रिज के नीचे 6 किलो से अधिक गांजा के साथ पकड़े गए 2 नाबालिग

जांजगीर-चापा। चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ा। उनके कब्जे से 6.874 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में समक्ष गवाहों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

RO No. 13467/11