
जांजगीर-चांपा। गाडी खरीदी बिक्री के नाम पर लाखों की धोखाधडी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली जांजगीर का है। मिली जानकारी के अनुसार केरा रोड भांठापारा निवासी सुखीराम साहू थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है जिसे स्वयं के उपयोग हेतु एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया। संपर्क के दौरान उसने अपना नाम दुर्ग निवासी वसीम खान् बताया। प्रार्थी के द्वारा एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने की बात करने पर उसने अपने एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी की कीमत 5 लाख 20 हजार बताई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के विरुद्ध 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश हेतु पूर्व में पुलिस टीम ने दुर्ग में दबिश दिया था परंतु आरोपी लगातार फरार था। उक्त आरोपी को सायबर तकनीकी के माध्यम से दुर्ग से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।























