
नईदिल्ली 01 मार्च ।
हर महीने कुछ न कुछ आर्थिक बदलाव होते रहते हैं। जो हमारे मासिक खर्च को प्रभावित करते हैं। हर महीने की तरह मार्च 2026 में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर देखने को मिलेगा। दरअसल, रुक्कत्र सिलेंडर और ष्टहृत्र की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, क्कढ्ढ के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आज मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी ञ्जस् एप आज 1 मार्च से बंद हो रहा है। आज से जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए क्रड्डद्बद्यह्रठ्ठद्ग एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।























