खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान, काउंसिल ने बनाया सुप्रीम लीडर

इजराइल, 0२ मार्च ।
अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर ईरानी नेता अलीरेजा अराफी को रविवार को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाया गया है।अलीरेजा अराफी को लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाने का मतलब है कि अराफी तब तक सुप्रीम लीडर की भूमिका निभाएंगे, जब तक असेंबली नए लीडर का चुनाव नहीं कर लेती। अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है।अलीरेजा अराफी एक मौलवी और गार्डियन काउंसिल के मेंबर हैं। प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो तब तक सुप्रीम लीडर के काम संभालती है, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लेती। सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले किए। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई हमले किए।

RO No. 13467/11