लखीमपुर खीरी में मूक-बधिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखीमपुर, 0२ मार्च ।
एक गांव में रिश्तेदारी में आई थारू जनजाति की मूक बाधिर किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित मुस्लिम समुदाय दोनों युवकों ने घर के बाहर लगे टेंट से ले जाकर एक गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनो को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के दौरान आरोपित युवक भीड़ को चकमा देकर गन्ने के खेत में घुसकर भाग गए। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित भागने में सफल रहा। घायल आरोपित को निघासन सीएची में भर्ती कराया गया है। उधर, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। घरवालों के मुताबिक मूकबधिर बालिका रिश्तेदारी में आई थी, जो शनिवार रात घर के बाहर लगे टेंट में मौजूद थी।इस दौरान गांव निवासी जावेद और छोटू किशोरी को बहला फुसलाकर 50 मीटर दूर स्थित एक गन्ने के खेत में लेकर गए और वहां पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के मुताबिक टेंट के पीछे शौंच गई एक महिला ने बच्ची की चीख सुनकर इसकी जानकारी टेंट में मौजूद लोगों को दी। इस पर इकठ्ठा हुए घरवालों और ग्रामीणों ने मौके पर जाकर दोनो आरोपितों को पकड़ कर पुलिस को सूचना देने लगे।
इस बीच आरोपित भीड़ को चकमा देकर गन्ने के खेत में घुसकर भाग गए। मामला दो समुदायों का होने से हरकत में आई कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घेराबंदी कर दी। उधर, एसडीएम राजीव निगम, सीओ शिवम कुमार ने पीडि़त किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रात करीब 12 बजे गांव पहुंची एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटना की जानकारी लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित जावेद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि छोटू भागने में सफल रहा। दाहिने पैर में गोली लगने से घायल जावेद का इलाज सीएचसी निघासन में हो रहा हे।आरोपितों के मुस्लिम समुदाय के होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात है। रविवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्लेशहरण तिराहे पर चक्का जाम कर नारेबाजी करने लगे। हिंदू संगठनों के लोग और घरवाले आरोपितों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। सीओ शिवम कुमार व एसडीएम निघासन राजीव निगम ने आश्वासन दिया कि फऱार अभियुक्त को दो दिन के अंदर हिरासत में ले लिया जाएगा और इनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी। तब जाकर जाम खुलाअपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीडि़त बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। एक आरोपित जावेद मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है, जिसका पुलिस अभिरक्षा में निघासन सीएचसी पर इलाज हो रहा है। जबकि दूसरे की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

RO No. 13467/11