सोनू ने कहा,सद्भाव की जड़ों को मजबूत करता है होली पर्व

कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू राठौर ने कहां है कि लोगों में आपसी रिश्तों को बेहतर करने के साथ सामाजिक स्तर पर सद्भाव और मैत्री की भावना बढ़ाने के मामले में होली पर खास स्थान रखता है। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर होली की अलग-अलग परंपराएं काफी समय से बनी हुई है और लोग इसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोक पर्व के पीछे एक अच्छी भावना शामिल होती है और इसके माध्यम से लोगों के संबंधों को एक अच्छा रूप देने की कोशिश भी होती है। कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए सोनू राठौर ने कहा की छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को लिकर सरकार अपना काम कर रही है और हम सभी लोगों को अपने-अपने दायित्व निभाने के मामले में सदैव अग्रणी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का समाधान होता है तो बहुसंख्यक श्रमिकों के हितों का संरक्षण हो सकेगा।

RO No. 13467/11