महिला से ठगी कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मदद के नाम पर बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने की माला एवं नगदी रकम ठगने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से सोने की माला बरामद कर ली गई है।
इस संबंध में चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरिसया थाना जैजैपुर निवासी श्रीमती लक्ष्मीन बाई चंद्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 7 फरवरी को चांपा अस्पताल में अपने पति को भर्ती कराकर ईलाज करा रही थी। इसी बीच 9 फरवरी को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और रिश्तेदार होने की बात कहते हुए विश्वास मे लेकर जहर खाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 6 लाख रूपये नगद पैसा दिलाने की बात कही। इस पर महिला उसके झांसे में आ गई और भारतीय स्टेट बैक ले जाकर फार्म भरने के लिए 6500 रूपये दे दिए। थोडी देर बाद आकर उक्त व्यक्ति ने महिला वजन कराने की बात कहकर उसका सोने का माला और पर्स रख लिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति वहां से गायब हो गया। मामले में महिला ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने धारा 318 (4) कायम कर विवेचना में लिया। सीसीटीवी फुटेज एवं संदेह के आधार पर संदेही हरिशंकर उर्फ राहुल डेंसिल की पतासाजी कर संदेही को तलब कर पुछताछ की गई।
राहुल ने प्रार्थीया को 6 लाख रूपये पैसा दिलाने का झांसा देकर सोने का 13 फर वाला माला एवं पर्स मे बचे 13500 रूपये तथा टच वाला मोबाईल ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर ऊर्फ राहुल डेन्सिल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

RO No. 13467/11