
जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक के पास देर रात तीन ठेला दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर
की काबू पाया। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई। आग की चपेट में कोलड्रंक दुकान, मुर्रा की दुकान और गन्ने के रस की दुकान आ गई। दुकान संचालकों को इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।हालांकि होली पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना को देखते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

















