रिश्तेदार बन बुजुर्ग महिला से 3 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में एक बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार बनकर 3 लाख रुपए की सोने की माला ठगने वाले आरोपी हरिशंकर उर्फ राहुल डेंसिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीन बाई चंद्रा नामक महिला ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति ने जहर खा लिया था और उनका इलाज चांपा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
9 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल आया और खुद को उनका रिश्तेदार बताया। महिला उसे पहचान नहीं पाई। आरोपी ने उनके पति की हालत देखकर कहा कि जहर खाने वाले व्यक्ति को सरकार से 6 लाख रुपए मिलते हैं और इसके लिए फॉर्म भरना होगा।
आरोपी महिला को चांपा स्थित एसबीआई बैंक ले गया और फॉर्म भरने के नाम पर 6500 रुपए लिए। कुछ देर बाद उसने महिला से कहा कि वजन करना है और ज्यादा वजन होने के कारण गले में पहनी सोने की माला पर्स में रख दें। महिला ने उसकी बात मानकर अपनी 13 फर वाली सोने की माला, पर्स में रखे 13500 रुपए और मोबाइल उसे सौंप दिया।

RO No. 13467/11