मिडिल ईस्ट में संकट: भारत के लिए राहत की खबर, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान की ओर से की गई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे

लेकिन सूत्रों का कहना है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में निकट भविष्य में वृद्धि की संभावना नहीं है। भारत अपनी आवश्यकता का 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, जिसे रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में परिवर्तित किया जाता है।

सरकार की संतुलित नीति से कीमतें स्थिर रहेंगी

सूत्रों ने कहा कि खुदरा ईंधन की कीमतों में तुरंत वृद्धि की उम्मीद नहीं है, क्योंकि सरकार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कम होने पर मार्जिन बनाने और दरों के बढ़ने पर उपभोक्ताओं को सहारा देने की संतुलित नीति का पालन कर रही है। तीनों सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को स्थिर रखा है।

RO No. 13467/11