मुड़ापार की नाली व सडक़ें हुई जर्जर, पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार के पार्षद रामगोपाल के कुर्रे ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत से मुलाकात की और उन्हें वार्ड में स्थित बायपास रोड के जीर्ण-शीर्ण नालियों तथा बस्ती की जर्जर सडक़ों से अवगत कराते हुए नया नाली बनाने तथा सडक़ निर्माण की मांग की। श्री कुर्रे ने महापौर को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जिसमें बताया गया कि मुड़ापार बायपास रोड का नाला जर्जर हो चुका है जिसके कारण निचली बस्ती की गलियों में गंदा पानी का भराव हो रहा है। अत: जनहित को देखते हुए निरीक्षण करवाकर जायसवाल पेट्रोल पंप से रामनगर मोड़ तक नया नाली का निर्माण कराया जाए। इसी तरह वार्ड की विभिन्न गलियों जैसे ओडिय़ापारा, संतोषी कुटी, चांद सोसायटी मोहल्ला, पटेलपारा का रोड उखड़ चुका है, जिसे नए निर्माण की आवश्यकता है।

RO No. 13467/11