
नई दिल्ली। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले का आज पांचवां दिन है। ईरान में लगातार बढ़ते तनाव के बीच सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार टाल दिया गया है।
बता दें पहले यह प्रोग्राम तेहरान में बुधवार, 4 मार्च को होना था। ईरान की अंतरिम सरकार को अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद थी, यहीं वजह है कि इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया। नई तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा।
खामेनेई का टला अंतिम संस्कार
शनिवार, 28 फरवरी को तेहरान में अमेरिका और इजरायल के हमलों में खामेनेई समेत कई टॉप लीडर और शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए थे।ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों में अभी तक ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है।
परमाणु ठिकानों को नहीं हुआ नुकसान: IAEA
उधर ईरान लगातार दावा कर रहा है कि हमले में उसके नतांज परमाणु ठिकाने को नुकसान पहुंचा है। वहीं UN वॉचडॉग IAEA ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर कोई नुकसान नहीं पाया साथ ही रेडिएशन लीक होने की खबर को भी इनकार किया है।




























