खंडवा में धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने युवती को पीटा, थाने का घेराव

नई दिल्ली 06 मार्च। मध्य प्रदेश के खंडवा में मोघट रोड थाने को घेर कर मुस्लिम समाज के युवकों ने जमकर हंगामा किया। ये विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ। मुस्लिम समाज के युवकों ने पुलिस थाने पर धरना दिया। पुलिस थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने शिकायत दर्ज करने के बाद भी प्रदर्शन जारी रखा। इस भीड़ में एक युवती के साथ बदसलूकी भी हुई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने मोघट थाने के सामने धरना दिया और पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस के शिकायत दर्ज करने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई। भीड़ में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती हुई थाने के अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से बहस शुरू हो गई। भीड़ ने थाने पर पथराव भी शुरू कर दिया। थाने से खदेडऩे के दौरान हुड़दंगियों ने वाहनों को क्षति पहुंचाने के साथ ही वहां रास्ते से गुजर रही युवती के साथ भी मारपीट की। अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

RO No. 13467/11