चीख-पुकार में बदली सफर की खुशियाँ: सिमगा के पास बस-ट्रक की भिड़ंत, 5 की मौत, 29 लहूलुहान

बलौदाबाजार। शुक्रवार की सुबह रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर मौत बनकर आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने हंसते-खेलते सफर को मातम में बदल दिया। सिमगा थाना अंतर्गत दरचुरा चौक के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 5 यात्रियों की जान जा चुकी है, जबकि 29 लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

सवारी उतारने रुकी थी बस, पीछे से काल बनकर आया ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आरबीएस कंपनी की यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। दरचुरा ग्राम के पास जैसे ही बस यात्रियों को बैठाने के लिए धीमी हुई, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (MH 37 T 1821) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे यात्री सीटों से उछलकर लहूलुहान हो गए।

मदद के लिए दौड़े ग्रामीण, मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिमga पहुंचाया।

राहत और उपचार की स्थिति

  • मृतकों की संख्या: यात्रियों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि। मृतकों में महिला चंचल साहू सहित 5 अन्य शामिल है।

  • घायलों का विवरण: कुल 29 घायल, जिनमें से 17 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

    • पुलिस कार्रवाई: सिमगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

    घटनास्थल पर बिखरा हुआ सामान और खून के धब्बे उस भयावह मंजर की गवाही दे रहे थे, जिसने कई घरों के चिराग बुझा दिए। प्रशासन फिलहाल घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में जुटा है।

RO No. 13467/11