शराब घोटाला: सीएम रेखा गुप्ता का केजरीवाल और सिसोदिया पर तीखा वार

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि आज दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश दिल्ली के गुनाहगारों के लिए बड़ा झटका है। झूठ और फरेब की उम्र बड़ी छोटी होती है। शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल और इस घोटाले में उनकी पार्टी के साथी आरोपी यह जानते थे, इसलिए जल्दबाजी में ढोल पीटने लगे और घड़ियाली आंसू बहाकर अपने पाप धोने लगे।

उन्होंने आगे लिखा कि जिस शराब नीति के जरिए हमारी राजधानी को ‘शराब की नगरी’ बनाने का पाप किया गया, उस भ्रष्टाचार का हिसाब तो अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को देना ही पड़ेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसी सीबीआई के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह स्पष्ट संकेत है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में दिल्ली को लूटने वाले बच नहीं सकते। कानून का शिकंजा कस चुका है और सरकारी खजाने की लूट करने वाले हर अपराधी को कानून द्वारा सजा अवश्य मिलेगी।

RO No. 13467/11