तिलई-तागा मार्ग सडक़ पर धूल उडऩे से घुटता है दम

जांजगीर। ग्राम तिलई से तागा तक जाने वाले ग्रामीण मार्ग की मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई है। पावर ग्रिड के पास से होकर गुजरने वाली यह सडक़ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। पावर ग्रिड के पास सडक़ पर बिछाई गई डामर की परत भी खराब हो गई है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने के लिए उन पर बजरी डाली गई है, लेकिन इससे लगातार धूल उड़ती रहती है। धूल के कारण राहगीरों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सडक़ पर कई स्थानों पर छोटे-छोटे गड्ढे दिखाई देते हैं।

RO No. 13467/11