
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसईसीएल आकृति महिला समिति, सेण्ट्रल वर्कशॉप-सेण्ट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सेण्ट्रल वर्कशॉप, कोरबा अंतर्गत संचालित विभिन्न शॉपों में विजिट कर प्रत्येक महिला कर्मचारियों से भेंट की गई। उनके कार्यों को सराहा गया। 12 महिला कर्मचारियों श्रीमती कुवंती तिग्गा, कुशी बाई, मोगरा बाई, फूल बाई, रामेश्वरी, ब्रिजकुंवर, लीलि मंजूषा एक्का, प्रीति निले, नान बाई, कमला देवी, नीलम साधना एवं हेमा दवी को सम्मानित किया गया।
श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में यह कार्य स्थानीय स्तर पर किया गया। कहा गया कि हमारे सभी कार्यों में उनका बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आयोजित कार्यक्रम में आकृति महिला समिति, सेण्टल वर्कशॉप, सेण्ट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी, सदस्या सीमा राव, श्रद्धा गुप्ता, प्रभाति पटुवा, लक्ष्मी प्रसाद एवं सुश्री सपना एक्का आदि उपस्थित रहीं।



















