शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन मंगलवार सुबह हो गया। वे कांग्रेस नेता विजय लाम्बा(विज्जु लाम्बा), सोमी लाम्बा(बिलासपुर) की भाभी थीं व अपने पीछे पति सहित पुत्र लितेश व चेतन लाम्बा सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
श्रीमती बृज लाम्बा ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रहते हुए पार्टी में अपना योगदान दिया। वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव की थीं। उनके निधन की खबर से नगरजनों सहित कांग्रेसजनों, पंजाबी बिरादरी व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे तुलसी मार्ग (पुराना गांजा गली) स्थित उनके निवास से प्रारम्भ होगी व मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

RO No. 13467/11