
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर भारत में गैस और तेल की आपूर्ति पर पड़ने लगा है। घरेल गैस सिलेंडर को 60 रुपए महंगा होने के बाद अब कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले से लोगों की चिंता बढ़ गई है। गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी की सजा भुगत रही है। कहा कि सरकार अब सिर्फ घरेलू, अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों को एलपीजी गैस देगी। आने वाले दिनों में गैस व तेल की स्थित और भी खराब होने के आसार हैं।
केजरीवाल ने कहा कि देश भर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाक़ी सभी कमर्शियल संस्थानों को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं। उधर आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर केंद्र सरकार पर हमला बोला।






























