
जारीकोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद करीब 43 छात्र-छात्राएं अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बीमार होने वाले छात्रों में 30 लडक़े और 13 लड़कियां शामिल हैं। सभी बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं।
स्कूल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और सभी छात्रों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया है और बच्चों के परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।



















