
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सरकार का अच्छा कदम
कोरबा। कोरबा जिले में दर्री मंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केएन कॉलेज की प्रशासनिक समिति में पदाधिकारी डॉक्टर आरसी पांडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम कर रही है। बहुसंख्यक वर्ग को सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर मिल रहा है।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन में अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके डॉक्टर पांडेय ने कहा की जन कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई है और इनके ब्लूप्रिंट में कई चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ के अधिकतम लोगों की पहुंच में यह योजनाएं हैं और संबंधित लोग अलग-अलग मामले में लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2026 -27 के बजट में स्वास्थ्य को लेकर जो प्रावधान किए गए हैं, वह बताते हैं कि जनता के हित के लिए क्या कुछ आवश्यक है और इसके लिए क्या कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए न केवल प्रदेश में काम किया जा रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में प्रदेश को प्रगति के पद पर लगातार अग्रषित किया जा रहा है।



















